सीएम सम्राट चौधरी पटना के कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) पहुंचे। उन्होंने लोकनायक और उनकी धर्मपत्नी प्रभावती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति के विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

मुख्यमंत्री ने चरखा समिति परिसर स्थित संपूर्ण क्रांति सभागार,जयप्रकाश अध्ययन एवं शोध केंद्र और प्रभावती स्मृति कक्ष को देखा। उन्होंने फोटो गैलरी कक्ष में लोकनायक के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन एवं 1974 के जेपी आंदोलन (संपूर्ण क्रांति) से संबंधित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

सीएम के साथ पूर्व उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महिला चरखा समिति से जुड़ी महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहेे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने जा रही है। पूरा बिहार इस फैसले के साथ खड़ा है।