मुख्य समाचार

Bihar में जनगणना 2027 का सीएम ने किया शुभारंभ 

बिहार में भारत की जनगणना 2027 का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने राज्यवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है। यह विकास योजना, नीति और कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। जनगणना 2027 तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल है। पहली बार पूर्णतः डिजिटल डेटा संग्रहण तथा स्व गणना की सुविधा 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। 

राज्य में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का काम 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कहा कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। स्व-गणना के माध्यम से या प्रगणकों को सहयोग प्रदान कर एक सटीक, समावेशी और विश्वसनीय जनगणना संपन्न करने में अपना सहयोग दें। ‘जनगणना 2027‘ बिहार एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगी।

इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल भी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें